April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सिल्वर जुबली मनाएगी कन्हौली मां दुर्गा पूजा समिति

सिल्वर जुबली मनाएगी कन्हौली मां दुर्गा पूजा समिति
महुआ। रेणु सिंह
यहां कन्हौली बाजार स्थित गांधी स्मारक पर आयोजित होने वाली श्री मां दुर्गा पूजा का 25वां वर्ष यानी सिल्वर जुबली के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर कमेटी के सदस्यों द्वारा रविवार को बैठक कर कई विशेष निर्णय लिया गया।
कमेटी के अध्यक्ष सह सभापति डॉ मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में चली अहम बैठक में पिछले वर्ष हुई पूजा में आय व्यय का लेखा-जोखा पेश किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ सिंह ने कहा कि पिछले 24 वर्षों से बाजार में मां दुर्गा की पूजा भव्य तरीके से होती आ रही है। इस बार 25वां वर्ष यानी सिल्वर जुबली के रूप में मनाया जाएगा। यह कमेटी आय व्यय का पूरा लेखा-जोखा समाज के सामने पेश करती है। ताकि उनके दिए हुए राशि कहां और किस रूप में किया गया। बैठक में कमेटी के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। सदस्यों ने इस बार अच्छा और बेहद करने पर अपने विचार दिए। मौके पर उपस्थित कमेटी के अजीत कुमार पप्पू ने विभिन्न सुझाव दिए। उन्होंने पूजा को बेहतर बनाने के लिए बताया। रोशन सिंह द्वारा बताया गया कि इस बार पूजा में कुछ खास रहेगा। इस मौके पर हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार के अलावा राज नारायण गुप्ता, शंकर कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह, पंकज जयसवाल, सर्वेश कुमार सिंह, रामबली रजक, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

दुर्गा पूजा समिति सदस्यों की बैठक:
महुआ। रेणु सिंह
दुर्गा पूजा समिति सदस्यों की बैठक रविवार को प्रखंड की जहांगीरपुर सलखनी घुसकी हाट पर हुई। इस बैठक में आगामी पूजा को लेकर नई कमेटी का गठन किया गया।
उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के अध्यक्षता और कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रधान के संचालन में यहां विपुल कुमार को कमेटी का सचिव बनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा के अलावा मुन्ना प्रधान, रामबाबू राय, विवेक कुमार, गुड्डू राय, अशोक कुमार, रामप्रवेश शर्मा, प्रमोद पांडे, सुरेंद्र प्रधान, कुंदन कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.