April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रविदास समाज की चिंतन शिविर में सत्ता में भागीदारी पर चर्चा

रविदास समाज की चिंतन शिविर में सत्ता में भागीदारी पर चर्चा
महुआ। रेणु सिंह
रविदास समाज चिंतन सिविर का आयोजन रविवार को महुआ के तरौरा पोखर स्थित अंबेडकर भवन पर में किया गया। इस शिविर में समाज की सत्ता में भागीदारी पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वहीं समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठन की मजबूत करने पर बल दिया गया।
अमृत राम की अध्यक्षता में चली चिंतन सिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बालेंद्र दास ने समाज के लोगों को शिक्षित और संगठित होने पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षित और संगठित होंगे तो सत्ता में उनकी भागीदारी होगी। इसके लिए सभी को एक जुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने लोगों को समता मूलक समाज बनाने के लिए एकत्रित रहकर संघर्ष करने को कहा। मौके पर उपस्थित पूर्व डीएसपी फ्रेश नाम नेवी समाज के लोगों को शिक्षित और एकत्रित होने को कहा। इस मौके पर रोशन कुमार, अजीत कुमार, रमन आजाद, मुन्ना सरकार, जगदेव राम, कपिलेश्वर राम, नरेश राम, विपत राम, लक्ष्मण राम, विकास कुमार, कैलाश राम, बच्चन राम, नंदेश्वर राम, सकलदेव राम, सहदेव राम आदि ने भी अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.