प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में विद्युत संघर्ष मोर्चा ने पका पुतला
प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में विद्युत संघर्ष मोर्चा ने पका पुतला
महुआ। रेणु सिंह
प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में विद्युत संघर्ष मोर्चा द्वारा रविवार को प्रतिवाद मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा मंत्री का पुतला पका गया। यह प्रदर्शन पातेपुर रोड के फूदेनी चौक से निकलकर विभिन्न विभिन्न मार्ग घूमते हुए गांधी स्मारक पहुंचा। जहां सभा में तब्दील होकर पुतला का दहन किया गया।
यह प्रतिवाद मार्च सह प्रदर्शन मोर्चा के ललित कुमार घोष के नेतृत्व और जीतू पासवान की अध्यक्षता में निकाला गया। जिसमें रंजन कुमार, टुनटुन कुमार, अवधेश कुमार, राजकुमार, मो नौशाद, सनोज कुमा, रइंद्रदेव राय, विक्की कुमार, राम नरेश राम, उदय शाह, सुधीर कुमार, प्रमोद राय आदि शामिल होकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बिजली उपभोक्ता का शोषण है। इसे वे लोग बेनकाब करेंगे। उन्होंने इसके साथ महुआ इलाके में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं का दोहन बंद करने, किसानों को निःशुल्क बिजली देने, आवेदन कर्ता किसानों को समय पर बिजली पहुंचाने सहित विभिन्न मांगे रखी। मोर्चा के द्वारा प्रतिवाद मार्च सह प्रदर्शन के साथ पुतला दहन को लेकर बाजार में भीड़ भाड़ रही।
