श्रद्धा और भक्ति के बीच हुई हनुमान चालीसा का पाठ
श्रद्धा और भक्ति के बीच हुई हनुमान चालीसा का पाठ
महुआ। रेणु सिंह
श्रद्धा और भक्ति के बीच मंगलवार की शाम यहां नरसिंह धाम सिंघाड़ा और पुराना बाजार महावीर मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने संगीत में रूप में हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमत आराधना की।
सिंघाड़ा नरसिंह धाम पर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर भगवान हनुमान की आरती और मंगलगान के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। पुराना बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और सामूहिक तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कभी आयोजन किया गया। हनुमत आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में भक्ति और श्रद्धा सिर चढ़कर बोली।
