April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों ने उत्सवी माहौल में खाई एल्बेंडाजोल की टेबलेट

कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों ने उत्सवी माहौल में खाई एल्बेंडाजोल की टेबलेट
महुआ। रेणु सिंह
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को यहां स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को कीड़े मरने की दवा खिलाई गई। जिससे स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र पर चहल-पहल बनी रही। वही कीड़े की दवा खाने के लिए बच्चों में उत्साह भी देखा गया।
यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम आदि सहित विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों ने घूम घूम कर बच्चों को खिलाई जाने वाली कृमि नाशक दवा का जायजा भी लेते रहे। स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि महुआ में सभी आंगनबाड़ी केदो पर 1.17 लाख कृमि नाशक दवा देने के लिए भेजी गई है। वही प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में 48,800 टैबलेट भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से दो वर्ष के बच्चों को आधा टैबलेट खिलाए जाने हैं। वहीं दो वर्ष से ऊपर के बच्चों को एक टैबलेट खिलाए जाने हैं। इधर संत कबीर उत्तर विद्यालय नीलकंठपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार पप्पू और खेल शिक्षक मो मुकीम अख्तर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने उत्सवी माहौल में कृमि नाशक दवा खाई। यहां शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों को कृमि नाशक दवा खाने के लिए उत्साहित किया। उधर वैशाली विद्यालय महुआ में प्रभारी डॉ रामबालक राय के नेतृत्व में कृमि नाशक दवा छात्र-छात्राओं को खिलाई गई। सभी मिडिल स्कूलों और हाईस्कूलों के बच्चों में कृमि नाशक दवा खाने की होड़ रही। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि जो बच्चे कृमि नाशक दवा खाने से छूट गए हैं, उन्हें 11 सितंबर को खिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.