April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बारिश से किसानों के खिले चेहरे तो जल जमाव से परेशानी

बारिश से किसानों के खिले चेहरे तो जल जमाव से परेशानी
महुआ। रेणु सिंह
बुधवार को पूर्वा नक्षत्र की अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए तो ही विभिन्न जगहों पर जल जमाव से लोगों को परेशानी भी बढ़ा दी है। खेतों में बारिश कि अभाव में पड़ी दरारें से फसल कुम्हला रही थी और किसान मायूस थे। उन्हें यह बारिश ने काफी खुशी दी है। जबकि विभिन्न स्कूलों में जल जमाव हो जाने से विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी हुई।
किसानों ने बताया कि पूर्वा नक्षत्र की हुई बारिश से फसलों को काफी लाभ मिली है। धान की फसल के लिए तो यह संजीवनी साबित हो रही है। किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए अच्छी बारिश की जरूरत होती है। खेतों में पानी लगे रहने से फसल अच्छी होती है। जबकि लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में दरारें पड़ गई थी और फसल मुरझा रहे थे। यह बारिश धान के लिए संजीवनी के रूप में मानी जा रही है। वहीं अनन्य फसलों के अलावा पर्यावरण के लिए भी काफी फायदेमंद हुई है। लोगों को धूलकण से छुटकारा मिला है। इधर बारिश से निचले भाग में जल जमाव भी हो गया है। कई स्कूलों में तो जल जमाव होने से छुट्टी होने वक्त बच्चों को निकालने में काफी दिक्कत भी हुई। फुलवरिया, पानापुर, सेंदुआरी, बिलन्दपुर, शंकरपुर सहित विभिन्न विद्यालयों में जल जमाव से बच्चे परेशान दिखे। लोगों ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी स्कूलों में लंबे समय तक जल जमाव बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.