April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आपदा से संबंधित जन जागरूकता हेतु चलाए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक संपन्न।

आपदा से संबंधित जन जागरूकता हेतु चलाए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक संपन्न।
♦‌ ‌ आदर्श चेतना सेवा संस्थान, हाजीपुर के कलाकारों द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से प्रेषित वज्रपात से बचाव ,आगलगी, सूखा ,भूकंप सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आज सम्पन्न हो गया। जिला प्रशासन वैशाली के निर्देशानुसार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के दिशा निर्देश में वैशाली जिला के सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा दिनांक 2/9/20 24 से 9/9/ 2024 तक राघोपुर ,महनार, पातेपुर तथा जन्दाहा प्रखंड में जागरूकता अभियान चलाया गया।आज दिनांक -09/09/2024 को जन्दाहा प्रखंड के तीन चिह्नित स्थानों मुकुंदपुर भात,खोपी एवं सलहा पंचायत में नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कलाकारों ने गीत संगीत एवं अपने अभिनय के माध्यम से लोगों को आपदा से बचाव के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी । संस्था के कलाकारों ने आपदा पूर्व ,आपदा के समय और आपदा के बाद क्या सावधानियां बरतनी चाहिए एवं क्या-क्या उपाय करने चाहिए इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी । इन्होंने कहा कि बज्रपात हो चाहे अगलगी हो सुखा या भूकंप हो यह सभी आपदा की श्रेणी में आता है। सबसे पहले हमें इन आपदाओं से बचने का उपाय ढूंढना चाहिए । इससे आपदा के समय सहायता मिलती है । बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलनी चाहिए । नशा करके गाड़ी चलाने से भी दुर्घटना होती है ।सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना जरूरी है । मकान बनाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि मकान भूकंपरोधी हो। घर के दरवाजे बाहर की तरफ खुलने वाला होना चाहिए। यदि आप घर से बाहर हो तो जहां हो वहां से न निकलें। तथापि मकान, पेड़ों ,स्ट्रीट लाइटों तथा बिजली/ टेलीफोन आदि के तारों से दूर रहें ।यदि आप किसी खुली जगह पर हो तो वहां रुके रहें जब तक कि भूकंप के झटके रूक न जाए। सबसे बड़ा खतरा बिल्डिंग के बाहर निकास द्वारों तथा इसकी बाहरी दीवारों के पास होता है । वहां सावधानी बरतें। अक्सर गर्मी के समय में आग लगने की शिकायत होती है। उस समय हमें यह ध्यान देने की जरूरत है कि गर्मी में जिस समय हवा चलती है दोपहर में खाना नहीं बनना चाहिए । यदि आपका घर फूस है तो खाना बनाने वाले जगह पर मिट्टी का लेप चढ़ा देना चाहिए । सुखाड़ की स्थिति इसीलिए आती है कि पेड़ पौधे की कटाई से वर्षा नहीं होती है ,इसलिए हमें पेड़ पौधे नहीं काटना चाहिए । वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाना चाहिए। नुक्कड़ नाटक में विजय गुप्ता के नेतृत्व में शंभू साजन, रवि कुमार, रौशन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शकुंतला देवी, संजना ,दीपाली ,संजीव एवं कुंदन ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.