मेरा बचपन मेरी यादें पुस्तक का हुआ लोकार्पण
मेरा बचपन मेरी यादें पुस्तक का हुआ लोकार्पण
महुआ। रेणु सिंह
आज का दिन मेरे लिए अविस्मरणीय रहा। अवसर था मेरे द्वारा लिखित पुस्तक “मेरा बचपन, मेरी यादें” का लोकार्पण का। जिले एवं जिले के बाहर से आए बुद्धिजीवियों, नामचीन साहित्यकारों, पत्रकारों, किसानों व समाजसेवियों के बीच मेरी सद्यः प्रकाशित पुस्तक “मेरा बचपन, मेरी यादें” का लोकार्पण संपन्न होना मेरी झोली में एक और यादगार लम्हा दे गया। इसके पूर्व भी मेरी कृषि, बागवानी,पर्यावरण एवं मोटे अनाज पर कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।मेरे एक छोटे से प्रयास का पूर्णता का दिन था। मेरा रोम -रोम प्रप्फुलित है। मैं आप सबके प्रति आभार प्रकट करता हूँ,कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। कार्यक्रम की सफलता आप सबके अथक प्रयास और स्नेह का ही प्रतिफल है। पुनः हृदय से आभार।
लोकार्पण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद श्री कपिलदेव सिंह ने किया, मुख्य अतिथि थे स्थानीय विधायक श्री संजय कुमार सिंह। जबकि मंच संचालन डॉ अभय नाथ सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि थे, पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता, श्री महेन्द्र प्रताप जी, राम सुन्दर दास महाविद्यालय के सचिव, श्री तृप्ति नारायण सिंह, वरीय वैज्ञानिक, श्रीराम सिंह, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ मधुरेन्द्र सिंह, समाजसेविका, श्रीमती मंजू सिंह, लेखक, सारंगधर सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक और पैक्स अध्यक्ष, श्री जगदीश राय जी,श्री नवलाख सिंह, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, मुशर्रफ खलील, चंद्रदीप राय, दी वैशाली डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष, राजीव कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता,ओम प्रकाश शुक्ल, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, नवीन कुमार गुप्ता, नानक शाही गुरु द्वारा प्रबंध कमिटी के सचिव, प्रदीप कुमार, भारतीय किसान संघ उत्तर बिहार के अध्यक्ष, हरिवंश नारायण सिंह, सहदेई आत्मा अध्यक्ष, शिव कुमार, राजापाकर आत्मा अध्यक्ष, प्रभुदयाल सिंह कुशवाहा, पत्रकार, सुनील शर्मा, अवध किशोर शर्मा,युवा समाजसेवी, पंकज मंडल, राजा केसरी, हरिओम राय, सोना सिंह आदि थे।
