May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुस्लिम अक़ीदत मंदो ने जुलूस निकाल कर पैग़म्बर साहब के द्वारा दिये गए शांति का सन्देश दिया l

सहदेई बुज़ुर्ग के सुल्तानपुर पंचायत एवं नयागंज से जश्न – ने मिलादुन नबी यानि पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद रसूल्लाह सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम नबी के पैदाइश साल के मौके पर भारी संख्या मे मुस्लिम अक़ीदत मंदो ने जुलूस निकाल कर पैग़म्बर साहब के द्वारा दिये गए शांति का सन्देश दिया l यह जुलूस सुल्तानपुर मदीना मस्जिद से निकल कर सुल्तानपुर पोखरा पर जुलूस मे शामिल हुआ और आगे जाकर नयागंज जुलूस मे शामिल होकर नयागंज के 28 टोला स्थित सुल्तानपुर – नयागंज कब्रिस्तान के जलाल बाबा के मजार पर फातिहा खानी हुई, साथ ही देश मे शान्ति और अमन चैन की दुआ मांगी गई l फिर यह जुलुस निकल कर महनार के खाकी बाबा के मज़ार पहुंचा और वहाँ भी फातिहा खानी हुई और देश मे शान्ति तथा अमन चैन की दुआ मांगी गयी l इस मौके पर जुलुस मे शमशेर अली खान, शाहिद रज़ा खान, नूरुद्दीन अंसारी, नूरताज अंसारी, याक़ूब अंसारी, सोहैल अंसारी, अली हुसैन, लियाक़त अंसारी, मज़हर आलम,जहांगीर खान, परवेज़ आलम, ज़ुबैर आलम, एकरामूल हक, परवेज़ अंसारी,गुड्डू आदि हजारों की संख्या मे शामिल थें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.