April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ वाया नदी से उपलाता अज्ञात महिला का गला पचा शव बरामद

महुआ वाया नदी से उपलाता अज्ञात महिला का गला पचा शव बरामद
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय मंगरू चौक सतीघाट स्थान स्थित वाया नदी से एक महिला का गला पचा शव बुधवार को बरामद किया गया। शव लंबे समय से नदी में रहने के कारण क्षत विक्षत हो जाने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ स्थित बाय नदी में एक महिला का शव उपलाता देख देख सनसनी फैल गई और यह खबर आग की तरह फैली। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। इस बीच सूचना के बावजूद देर से पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। शव काफी गला पचा होने के कारण कहां की है और किसकी है। यह पहचान नहीं हो पाई है। लोगों द्वारा बताया गया की शव में घड़ा बांधकर नदी में डुबाया हुआ था। लंबे समय पर पानी में शव फूल जाने के बाद उपलाता हुआ पाया गया। लोगों की भीड़ में अनेक तरह की बातें हो रही थी। हालांकि घटना की सच्चाई क्या है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव की पहचान होने के बाद ही सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.