April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की धूमधाम से हुई पूजा

महुआ में देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की धूमधाम से हुई पूजा
महुआ। रेणु सिंह
देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की पूजा मंगलवार को महुआ में धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक हुई। पूजा को लेकर चारों ओर उत्साह के साथ भक्ति का माहौल रहा।
महुआ और पिरोई विद्युत सब स्टेशन पर बाबा विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई। दोनों जगहों पर विद्युत अधिकारी और कर्मियों ने बाबा विश्वकर्मा की पूजा कर कार्य में शक्ति देने की प्रार्थना की। उधर कोल्ड स्टोरेज, बस स्टैंड, गैरेज, विभिन्न मोटर और बाइक एजेंसी, डेयरी, विभिन्न इंजीनियरिंग वर्कशॉप, लघु एवं कुटीर उद्योगों के अलावा अपने-अपने घरों पर लोगों द्वारा देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की पूजा की गई।
श्रद्धा पूर्वक हुई अनंत देव की पूजा:
महुआ इलाके में अनंत देव की पूजा श्रद्धापूर्वक की गई। इस मौके पर जगह-जगह श्रद्धालु पंडितों से अनंत देव का कथा सुने। विभिन्न मंदिरों पर कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हुई। इस मौके पर पर अनंत देव की कथा श्रवन के बाद श्रद्धालु हाथ में धागा धारण किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.