April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने किया पीआरएस डाटाबेस केंद्र का शुभारंभ

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने किया पीआरएस डाटाबेस केंद्र का शुभारंभ

हाजीपुर- 21.09.2024

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा आज 21.09.2024 को पटना में यात्री आरक्षण प्रणाली डाटाबेस केंद्र (पीआरएस डाटाबेस केंद्र) का शुभारंभ किया गया । यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) से संबंधित सभी ऑनलाइन गतिविधियाँ, जो अब तक कोलकाता स्थित डाटाबेस में की जाती थीं, उन्हें अब पटना में किया जाएगा। इससे कोलकाता डाटाबेस पर पूर्व मध्य रेल की निर्भरता नहीं रहेगी। इसके प्रारंभ हो जाने से नियत समय पर ट्रेनों की चार्टिंग, ट्रेनों के कोचों में किसी तरह के बदलाव, गाड़ियों का निरस्तीकरण/मार्ग परिवर्तन सहित रेल परिचालन से जुड़ी समस्त जानकारी अब अद्यतन रूप से उपलब्ध होगी ।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी तथा दानापुर मंडल एवं मुख्यालय के वरिष्ठ उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.