April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत् कार्यक्रमों का आयोजन

स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत् कार्यक्रमों का आयोजन

20 सितंबर को खेलकूद प्रतियोगिता दिवस तथा
21 सितबंर को वृक्षारोपण दिवस का आयोजन

वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर
पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों, डिपो एवं रेल परिसरों में
07 हजार से ज्यादा पौधे लगाए गए

हाजीपुर: 21.09.2024

पूर्व मध्य रेल द्वारा दिनांक 17.09.2024 से 02.10.2024 तक स्वच्छता ही सेवा-2024 का आयोजन किया किया जा रहा है । इसी कड़ी में पांचवें दिन पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों, रेल परिसरों, कोचिंग डिपो, डेमू शेड, वर्कशाप इत्यादि स्थानों 7000 से ज्यादा पौधे लगाए गए । साथ ही पांचों मंडलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

धनबाद मंडल में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के चौथे दिन स्वच्छ भारत मिशन स्पोर्ट्स लीग के तहत अंतर विभागीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ियों ने स्वच्छता शपथ लेकर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया । पांचवें दिन धनबाद मंडल के विभिन्न डिपो एवं रेल परिसरों में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें धनबाद कोचिंग डिपो में बृहत स्तर पर लगभग 300 पौधे लगाए गए।

दानापुर मंडल में स्पोर्ट्स लीग के तहत सीनियर सेकेंडरी रेलवे स्कूल दानापुर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया । पाटलिपुत्र रेल परिसर तथा किउल स्टेशन पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया एवं स्वच्छता ही सेवा संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया । स्वच्छता ही सेवा के पांचवें दिन ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों रेल परिसरों एवं कोचिंग डिपो में कुल 1695 पौधे लगाए गए ।

सोनपुर मंडल में स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम के तहत चौथे दिन हाजीपुर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । साथ ही साथ रेलवे डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वस्थ शरीर का आयोजन सफाई मित्रों के हेल्थ चेकअप के लिए किया गया । ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत 2700 पौधों का वितरण रेलवे कर्मचारियों को रेलवे क्वार्टर एवं अन्य जगहों पर वृक्षारोपण हेतु किया गया ।

डीडीयू मंडल स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम के चौथे दिन स्वच्छ भारत मिशन स्पोर्ट्स लीग कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं’, डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर इंडोर गेम के तहत शतरंज प्रतियोगिता एवं सासाराम स्टेशन पर आउटडोर गेम के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्वच्छता संदेश के प्रसार हेतु किया गया । पांचवें दिन ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में कुल 500 पौधे लगाकर लोगों में पर्यावरण एवं साफ सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया । सासाराम जं. पर आज सफाई मित्रों हेतु हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया । साथ ही उन्हें कल्याणकारी केन्द्रीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी ।

समस्तीपुर मंडल में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान चलाया गया । ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत मंडल में विभिन्न स्टेशनों पर लगभग 2000 पौधे लगाए गए ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.