March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हर्षोल्लास के साथ मना महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब का सिल्वर जुबली समारोह।

हर्षोल्लास के साथ मना महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब का सिल्वर जुबली समारोह।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार /सुधीर मालाकार ।

पातेपुर (वैशाली)महुआ ताजपुर मार्ग में अवस्थित आर्य महाविद्यालय डभैच्छ के सभागार में महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब की 25 वीं स्थापना दिवस सिल्वर जुबली समारोह के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।वर्तमान अध्यक्ष मो मजहर हसन की अध्यक्षता एवम महासचिव नागेन्द्र कुमार राय के संचालन में समारोह संपन्न हुई। सर्व प्रथम क्लब के सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया । तत्पश्चात क्लब के दिवंगत पत्रकारों को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई ।
क्लब के पूर्व की कमिटी को भंग कर नए कमिटी का गठन किया गया ।जिसमें मोहन कुमार सुधांशु गोरौल को अध्यक्ष, रमेश प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष,सुधीर कुमार झा को उपाध्यक्ष,कामेश्वर चौधरी गौतम को महासचिव,राकेश कुमार मुन्ना को सचिव,संजय झा को कार्यालय सचिव ,उमेश कुमार विपल्वी को प्रवक्ता, एवम नवनीत कुमार को कोषाध्यक्ष, सर्व सम्मति से चुनाव किया गया ।मजहर हसन ,नागेन्द्र कुमार राय,एवम ब्रजेश संतोष वर्मा को संरक्षक मनोनीत किया गया।सुधीर कुमार मालाकार,आशुतोष झा,रंजीत कुमार,रवि कुमार, सहित अन्य कई पत्रकारों को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया । समारोह के अध्यक्ष मो मजहर हसन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह समाप्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.