March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रमजीवी एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के पावापुरी रोड स्टेशन पर ठहराव

श्रमजीवी एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के पावापुरी रोड स्टेशन पर ठहराव

हाजीपुर: 26.09.2024

अगामी पर्व त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा हेतु राजगीर और नई दिल्ली के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 12391/12392 राजगीर-नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के पावापुरी रोड स्टेशन पर दिनांक 27.09.2024 से 30.11.2024 तक 01 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी सं. 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस दिनांक 27.09.2024 से 30.11.2024 तक पावापुरी रोड स्टेशन पर 08.20 बजे रूकते हुए 80.21 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस दिनांक 27.09.2024 से 30.11.2024 तक पावापुरी रोड स्टेशन पर 09.16 बजे रूकते हुए 09.17 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.