April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बच्चों ने ऑनलाइन इंटरस्तरीय बैंड प्रतियोगिता में किया प्रदर्शन ।

बच्चों ने ऑनलाइन इंटरस्तरीय बैंड प्रतियोगिता में किया प्रदर्शन ।
‌ बिहार शिक्षा परियोजना ,पटना की ओर से आयोजित राज स्तरीय ऑनलाइन इंटरस्तरीय बैंड प्रतियोगिता में वैशाली जिले के आर पी सी जे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट बैंड टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट के बालक बैंड टीम ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । नोडल शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अनुशासन का परिचय देते हुए अपने प्रदर्शन को प्रदर्शित किया। जिसके अंतर्गत सावधान, विश्राम , विभिन्न प्रकार की तालियां, कदमताल, स्लो मार्च ,फास्ट मार्च आदि सारे जहां से अच्छा जैसे धुनों पर विभिन्न प्रकार की आकृति चिन्ह बनाकर अपना प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागी सुसज्जित पोशाक में अपने वाद्य यंत्र से मधुर धुन द्वारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे । विद्यालय के शिक्षक राहुल कुमार चौधरी द्वारा इन बच्चों के प्रदर्शन का खूबसूरत सा वीडियो बनाया गया । इसे प्रदर्शन हेतु विभाग को भेजा गया है। प्रतियोगिता में बैंड टीम ने इमरान अली के नेतृत्व में मोहम्मद आशिक रजा ,सुजीत कुमार चौधरी, अरविंद कुमार, सरफराज आलम, मनीष कुमार ,सत्यम कुमार, आदित्य राज ठाकुर, आदित्य कुमार ,शिवा कुमार, मोहम्मद अली राजा, कृष्ण कुमार, सन्नी कुमार, मोहम्मद वसीम, गौतम कुमार, साहिल कुमार, आदित्य कुमार, मनीष कुमार, सौरभ कुमार, आयुष कुमार, साहिल कुमार ,टुन्ना कुमार एवं अमरजीत कुमार चयनित प्रतिभागियों को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी, वैशाली, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा वैशाली, कार्यक्रम समन्वयक खुर्शीद अख्तर एवं दिलिप कुमार सहित सभी शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और शुभकामनाएं दी । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि यहां से चयनित प्रतिभागियों को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.