March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टीका की होड़ में उड़ रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां/रिपोर्ट अशरफ

टीका की होड़ में उड़ रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां/रिपोर्ट अशरफ

महनार वैशाली । महनार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लेने की होड़ में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही है भीड़ इतना कि एक दुसरे के शरीर पर थक्का खाते हुए नंबर की खिड़की तक टीका लगाने आये व्यक्ति पहुंचते हैं वहीं भीड़ देख कर कुछ बुजुर्ग और महिलाएं लौट जा रहें हैं भीड़ पर नियंत्रण के लिए न कोई पुलिस है और नहीं ही सिक्योरिटी गार्ड और गार्ड है भी तो चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के आगे पिछे करने में ही अपना ड्यूटी समझते हैं कोविड 19 का टीका के लिए सरकार व प्रशासन ने हर पंचायतों , वार्डों में कैम्प लगाकर आसान किया उसके बाद भी अस्पताल में लोगों की भीड़ लगती है महनार समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अनुमंडलीय अस्पताल है जिस कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है नियंत्रित करने के लिए पुलिस अहलकारों नहीं रहने के कारण टीका लगाने आये व्यक्तियो को धक्का मुक्की के शिकार होना पड़ रहा है। राजद नेता जया कमरान ने कहा कि सरकार और प्रशासन कोविड 19 के नियमों का पालन करने का जनता से अपील करती है वहीं दूसरी ओर अस्पताल परिसर में ही बनाए गए टीका केंद्र पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती है इन्होने कहा कि आम नागरिकों को टीका केन्द्र पर सुविधा उपलब्ध न करानाअस्पताल की लचर व्यवस्था दर्शाता है और अगर इस लचर व्यवस्था के खिलाफ कोई आवाज व विरोध करता है तो अस्पताल प्रशासन मुकदमा दर्ज करा देती। राजद नेता जया कमरान ने टीका केन्द्र पर असुविधा और आपाधापी देखकर प्रभारी एसडीओ राकेश कुमार रंजन को अवगत कराया जहां एसडीओ ने शीघ्र कार्रवाई करते व्यवस्थित कराया । जया कामरान सभी लोगों से अपील की है कि वह टीका लगवाने में देर नहीं करें जहां सुविधा उपलब्ध हो वहां टीका लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.