April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मातारानी की भक्ति में डूबे बाबा बसावन भुइँया की भूमि पानापुर लंगा गांव के लोग

मातारानी की भक्ति में डूबे बाबा बसावन भुइँया की भूमि पानापुर लंगा गांव के लोग
सिटी रिपोर्टर|हाजीपुर
लोकदेवता बाबा बसावन भुइँया की भूमि पानापुर लंगा गांव के लोग पराम्बा जगदम्बा मां दुर्गा की आराधना में डूबे हैं। यहां दुर्गापूजा की भव्य तैयारी की गई है। पांचवें दिन मातारानी के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की विधिपूर्वक पूजा की गई। इसी के साथ छठे दिन मां कात्यायनी व सप्तमी दिन कालरात्रि पूजा व मां के नवत्रज्योति अनुष्ठान की तैयारी की जा रही है।
41 वर्षों से यहां सज रहा मातारानी का दरबार
पूजा समिति जे अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य अर्जुन प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में नकुल जायसवाल, अजित चौधरी, पप्पू राय, गोलू कुमार, अमित, छोटू, धर्मेंद्र, ननकी समेत समस्त ग्रामीणों के सहयोग से पूजा को महोत्सव रूप दिया गया है। अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद जायसवाल ने बताया कि पानापुर लंगा हाट पर पिछले 41 वर्षों से मातारानी की विधि-विधान के साथ भव्यता से पूजा की जा रही है। सप्तमी तिथि को नव पत्रिका प्रवेश, कुष्मांड बलि के साथ मां का पट्ट खुलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.