April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मदरसा जियाउल उलूम के शिष्टमंडल ने विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह से की मुलाकात, शिक्षकों के हितों के लिए लड़ाई की सराहना

मदरसा जियाउल उलूम के शिष्टमंडल ने विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह से की मुलाकात, शिक्षकों के हितों के लिए लड़ाई की सराहना

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

सीतामढ़ी जिले के मदरसा जियाउल उलूम, बेतहा परिहार के शिष्टमंडल ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर शिष्टमंडल ने डॉ. संजय कुमार सिंह के शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की और उनके संघर्ष की प्रशंसा की।
डॉ. संजय कुमार सिंह ने सीतामढ़ी जिले के 609 कोटि के 64 मदरसों के वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, मदरसों में भवन निर्माण कराने और शिक्षकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने और उनके हक की लड़ाई में उनके निरंतर संघर्ष के चलते उनका पेंशन तक रोक दिया गया, फिर भी वह डटे रहे और शिक्षकों के हित के लिए लगातार काम करते रहे।

शिष्ट मंडल में मुख्य रूप से भू-दाता अल्हाज मोहम्मद बदीउज्जमां की अध्यक्षता में उर्दू एक्शन कमिटी के कार्यकारिणी सदस्य और राजकीय पुरस्कार से सम्मानित सह लेखक आईना – ए – सीतामढ़ी डॉ. मोहम्मद शफीउज्जमा, मदरसा के प्रधानाचार्य मोहम्मद समी हैदर, वरीय शिक्षक मोहम्मद नजीर अहमद, मोहम्मद शरफुद्दीन और मोहम्मद अशफाक आलम ने डॉ. संजय कुमार सिंह को फूल-माला और गुलदस्ता भेंट कर उनके लंबे जीवन की कामना की।

डॉ. संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों के हित में अपने संघर्ष को जारी रखने का आश्वासन दिया और कहा कि वह सदैव सड़क से सदन तक शिक्षकों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे हैं लड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.