April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस द्वारा जप्त 70 लाख के शराब का किया गया विनष्टीकरण.

पुलिस द्वारा जप्त 70 लाख के शराब का किया गया विनष्टीकरण.

कौशल किशोर सिंह के साथ गोपाल कुमार की रिपोर्ट.

हाजीपुर. वैशाली. पातेपुर थाना परिसर में जिले के तीन थाने की पुलिस द्वारा जप्त शराब का विनष्टीकरण पातेपुर सीओ के देखरेख में कराया गया.इस दौरान मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर समेत तीनो थाने के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना परिसर में पातेपुर थाने की पुलिस द्वारा जप्त 3693 लीटर, बरांटी ओपी पुलिस द्वारा जप्त 306 लीटर देशी शराब तथा बलिगांव थाने की पुलिस द्वारा जप्त 2625 लीटर अंग्रेजी शराब का जेसीबी के माध्यम से विनष्टीकरण किया गया. जप्त शराब के विनष्टीकरण के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में पातेपुर सीओ मुन्ना प्रसाद, उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अजित कुमार, पातेपुर थाने के थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार एस आई जितेंद्र कुमार सिंह समेत बरांटी ओपी की पुलिस तथा बलिगांव थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी मुस्तैद रहे. पुलिस के अनुसार विनष्ट शराब की कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.