April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधायक डॉ मुकेश रौशन ने सैकड़ो लोगों को दिलाई राजद की सदस्यता ।

विधायक डॉ मुकेश रौशन ने सैकड़ो लोगों को दिलाई राजद की सदस्यता ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) राष्ट्रीय जनता दल के महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन ने महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत अंतर्गत खानपटी ग्राम में राजद का सदस्यता अभियान चलाया। इस मौके पर नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता मोहम्मद नसीम रब्बानी एवं संचालन श्रीकांत यादव ने की ।

अपने चार वर्षों की उपलब्धि गिनाते हुए डॉ रौशन ने कहा कि महुआ की जनता मेरे लिए भगवान के समान है । यहां कुछ भी करूं कम होगा । माननीय लालू प्रसाद के आदेश से प्रत्येक गांव में बुथ लेवल तक कमिटी बनाना है ।

सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ली।इस मौके पर प्रदीप यादव,संजय पासवान,विशाल गौरव, रामशंकर यादव, रम्भु राय,मोहम्मद शाहिल, मुकेश यादव,गणेश राय, रणधीर यादव, शतीश यादव, रणविजय यादव,
सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.