April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रभारी प्रधानाध्यापिका सहित दो शिक्षक निलंबित

प्रभारी प्रधानाध्यापिका सहित दो शिक्षक निलंबित
महुआ। रेणु सिंह
उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सहित दो शिक्षक को निलंबित किया गया है। उक्त विद्यालय में विभिन्न कार्यों में व्यापक गड़बड़ी कर गवन का मामला जांच में आया है। जिस कारण जिला परिषद वैशाली के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।
जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जांच प्रतिवेदन मिलने पर उपविकास आयुक्त ने जिला परिषद शिक्षिका अनुपमा कुमारी और राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव ने उक्त स्कूल में 57 लाख गबन होने का आरोप लगाया था। जिस पर जांच चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.