April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एआईएसएफ वैशाली जिला परिषद की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रम को लेकर लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय,

एआईएसएफ वैशाली जिला परिषद की बैठक संपन्न,
आगामी कार्यक्रम को लेकर लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय,
वैशाली महुआ:ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन वैशाली जिला परिषद की बैठक सर्वहारा कुटीर भवन महुआ में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने किया। हाल के दिनों में शहीद हुए किसानों,मजदुरों,जवानों, छात्रों एवं कोरोना काल के दौरान असमय मृत्यु हुए लोगों के प्रति शोक प्रकट किया। इस बैठक में पूर्व के संघर्षों की समीक्षा, संगठन विस्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर, पंचायती राज चुनाव में भागीदारी एवं बढ़ते महंगाई को लेकर आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रम आदि पर विशेष चर्चा की गई।
राज्य सचिव रंजीत पंडित ने कहा कि पुरे राज्य के अंदर जो वर्तमान स्थिति है काफी खराब हैे। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के नाम पर लूट-खसोट चल रहा है। इसे रोकने के लिए एआईएसएफ के साथियों को पूरे तरीके से तैयार रहना होगा।
राज्य कार्यकारिणी सदस्य शफदर इरशाद, राज्य परिषद सदस्य उत्तम कुमार ठाकुर एवं जिला सचिव मोहित पासवान ने कहा कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एआईएसएफ के साथी भी शामिल होंगे वही जिले के सभी अंचलों, महाविद्यालयों में संगठन विस्तार, जलजमाव, समान शिक्षा-स्वासथ्य प्रणाली एवं बढ़ते महंगाई को लेकर कार्यकर्म करने का निर्णय लिया गया है।
इस बैठक में राष्ट्रीय परिषद सदस्य पिंकी कुमारी,राज्य परिषद सदस्य उत्तम कुमार ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष लकी सिंह, जिला परिषद सदस्य उतकरष कुमार, दीपक सुमन,अभिषेक कुमार देसरी अंचल सचिव, राजकिशोर कुमार अंचल सचिव जंदाहा, गौरव कुमार अंचल अध्यक्ष गोरौल,राहुल कुमार अंचल अध्यक्ष महुआ, नौजवान सभा के संयोजक चंदन तेजपुंज शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.