April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
दो अलग-अलग
सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी।

हाजीपुर- मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 के हरशेर गांव के निकट ठोकर लगने से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. बताया गया है कि थाना क्षेत्र के भानपुर वरेबा गांव निवासी 28 वर्षीय संतोष कुमार गोढ़ीया चौक के पास से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था कि मंगलवार को देर शाम अचानक लगझरी गाड़ी ने उसे ठोकर मार दिया. घटना की सूचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार, अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने जख्मी को स्थानीय लोगो के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के बाद. जहा से चिकित्सको ने अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. वहीं सोमवार की देर रात्रि गोरौल बेलसर मुख्य मार्ग के भटौलिया बाबा चौक के निकट एक तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो में ठोकर मार दिया जिससे ऑटो चालक बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में लाया प्राथमिक उपचार के बाद अच्छे इलाज हेतु हाजीपुर रेफर कर दिया गया, जख्मी चालक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के इनायत नगर निवासी स्व शंकर साह का पुत्र दिना नाथ बताया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.