April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आदर्श पब्लिक स्कूल सूरतपुर में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

आदर्श पब्लिक स्कूल सूरतपुर में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के आदर्श मध्य विद्यालय सूरजपुर में बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई यहां बच्चों ने छठ पर्व की झांकी निकाली जो अपने आप में अलग था इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई कार्यक्रम का उद्घाटन जल्दी यू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार, रागिनी न्यूज़ के नवीन कुमार सिंह, लोक कला मंच के डॉ अजय मोहन कुमार, अमित कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

यहां बच्चों द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ का कार्यक्रम काफी सुंदर ढंग से पेश किया गया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। यहां पर्व के नहाए खाए, खरना, संध्या अर्ध और सुबह का अर्थ देकर भारतीय संस्कृति को उजागर किया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य शंकर कुमार ने लोगों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.