April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दोस्त दोस्त ना रहा प्यार प्यार ना रहा दोस्त ने दोस्त को मारी गोली।

 

दोस्त दोस्त ना रहा प्यार प्यार ना रहा दोस्त ने दोस्त को मारी गोली।

गोरौल थाना क्षेत्र के ठीकहां बहादुरपुर पंचायत के बहादुरपुर चौक पर वृहस्पतिवार की रात्रि जहा सारा गाँव आस्था का महापर्व छठ की पूजा अर्चना मे लोग व्यस्त थे . वही एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी. बताया गया है की घायल युवक के पेट मे गोली लगी है. उसे पटना मेडिकल कालेज अस्पताल मे ईलाज कराया जा रहा है.
स्थानीय लोगो का कहना है की बहादुरपुर चौक के निकट जुआ एवं नशीले पदार्थ का अड्डा बन गया है.
जुआ के खेलने के दौरान दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते बात बढ़ गयी और एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी. स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार गाँव के अरविन्द महतो का पुत्र विक्की कुमार (23)
को गोली लगी है. गोली मारने का आरोप उसी गाँव के सुरेश साह के पुत्र राहुल कुमार पर लगाया गया है. यह घटना रात्रि 11 बजे की बताई गयी है. घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच-पड़ताल मे जुट गए.
सुचना पर महुआ एस डी पी ओ सुमन सौरभ भी घटनास्थल पर जाकर मामले की छनवीन किया.
पुलिस पदाधिकारियों ने बताया की गोली चली है और उससे एक युवक घायल हो गया है. गोली मारने वाले युवक की पहचान कर लिया गया है. पीड़ित व्यक्ति की ओर से अबतक कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है . खबर लिखे जाने एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.