April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रसाद पहुंचाने वालों की भीड़ से जाम हुआ महुआ सहित विभिन्न चौक चौराहा

प्रसाद पहुंचाने वालों की भीड़ से जाम हुआ महुआ सहित विभिन्न चौक चौराहा
महुआ। रेणु सिंह
महापर्व छठ का प्रसाद पहुंचाने वालों की भीड़ से महुआ सहित विभिन्न चौक चौराहा शुक्रवार को भीषण जाम रहा। जाम के कारण लोग जहां के तहां खड़े रहे। खासकर चार पहिया वाहनों को तो निकालने में काफी परेशानी हुई। जाम के कारण अधिकतर गाड़ी और बाइक वाले किसी तरह गांव की छोटी रास्ता से गंतव्य स्थान को पहुंचे।
प्रसाद पहुंचने वाले की भी इतनी हुई कि महुआ गांधी स्मारक, गोला रोड, पातेपुर रोड, समस्तीपुर रोड, मुजफ्फरपुर रोड, पुल रोड, गांधी चौक, थाना चौक, इधर मंगरू चौक, पंचमुखी चौक, दशरथ चौक सब के सब जाम हो गया।

इन चौक चौराहा पर गाड़ियों की ऐसी गुत्थमगुत्थी हुई कि लोग चाह कर भी नहीं निकल पा रहे थे। इसी में लोग अपने स्तर से ट्रैफिक बनकर जाम छुड़ाने का असफल प्रयास भी कर रहे थे। लेकिन उनका प्रयास पूरी तरह विफल हो जा रहा था। इधर महुआ हाजीपुर सड़क पर कन्हौली, रानीपोखर, बेलकुंडा, सेंदुआरी जाम का पर्याय बना रहा। वही महुआ ताजपुर सड़क पर छतवारा, कुशहर, डभैच में भीड़ के कारण भीषण जाम हुआ। जाम छुड़ाने के लिए कुछ चौकीदार, पुलिस के जवान, डायल 112 की टीम लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.