वैशाली राजद में तेजस्वी यादव के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया।
वैशाली राजद में तेजस्वी यादव के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) राष्ट्रीय जनता दल ,वैशाली इकाई ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया ।यह समारोह राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला कार्यालय हाजीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव देव कुमार चौरसिया, अति पिछड़ा के नेता विजय साहनी, जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार राय ,महेश चौरसिया, अर्जुन ठाकुर, राजेश शर्मा, गुंजन यादव , राय रत्नेश प्रसाद, शहबाज सिद्दीकी, निर्दोष यादव, प्रधान महासचिव संजय राय, महेश चौरसिया, वारिस अली, सुचित्रा चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित थे। दूसरी तरफ महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
