भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के लिए वोटर लिस्ट तैयार करने का लक्ष्य।
भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के लिए वोटर लिस्ट तैयार करने का लक्ष्य।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली)भाजपा जिला संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय में संपन्न हुई ।जिसमें शैलेंद्र कुमार मिश्रा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला संगठन चुनाव प्रभारी वैशाली उपस्थित हुए ।उन्होंने विस्तार से चुनाव प्रक्रिया पर प्रकाश डाला , प्रत्येक बूथ पर वोटर लिस्ट तैयार करना है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य एवं दो सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। सक्रिय सदस्य ही मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी बन सकते है ।प्रत्येक बूथ पर 12 सदस्य की कमेटी होगी जिनमें तीन महिला होना अनिवार्य है। एक अध्यक्ष एक सचिव होंगे । एक पंचायत में एक शक्ति केंद्र होंगे, शक्ति केंद्र का चुनाव बूथ कमेटी के द्वारा होगा । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा प्रदेश के द्वारा जो भी निर्देश हम लोग को दिया गया है उसका सौ प्रतिशत पालन हम लोग करेंगे।आज की बैठक में सौ प्रतिशत चुनाव प्रभारी उपस्थित थे ,इसके लिए जिला अध्यक्ष ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया ।समय सीमा के अंदर मे बूथ कमेटी का गठन करना, शक्ति केंद्र का गठन करना कि हम लोग का लक्ष्य है ।अपने संबोधन में लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा भाजपा में चुनाव नहीं होता है , सहयोग से संगठन पर्व मनाया जाता है। संगठन पर्व की दृष्टि से हम लोग बूथ का गठन करेंगे । चुनाव की दृष्टि से बूथ जितना मजबूत होगा भाजपा उतना मजबूत होगा।जब तक हम लोग बूथ नहीं जीतेंगे, तब तक कोई विधानसभा हम नहीं जीत सकते हैं। कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वाह करें।यही विनती आप सभी कार्यकर्ताओं से है । भाजपा जिला प्रवक्ता डॉक्टर मनोज ने बताया की बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉक्टर ज्योति ने किया ,जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अजब लाल शाह ने किया ।बैठक में ओबीसी मोर्चा का प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, भाजपा नेता बीके सिंह ,जिला प्रभारी संजय सहाय ,बच्ची मिश्रा ,प्रियरंजन दास, पंकज यादव, प्रमोद कुमार सिंह,बविता सिंह राजपूत, नीतू सिंह, कल्याणी देवी , मंजू उपाध्याय, नवीन कुमार सिंह कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुजीत ठाकुर, ब्रजभूषण चौधरी, हरिवंश सिंह, गौरी शंकर सिंह, लालजी राकेश,डॉक्टर प्रेम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।
