April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

“जनजातीय गौरव दिवस” (भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ) पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

“जनजातीय गौरव दिवस” (भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं वर्षगांठ) पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

मुजफ्फरपुर। भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत भगवानपुर पंचायत में विशेष ग्राम सभा सह उन्मुखीकरण का आयोजन “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में बड़े ही उत्सवी माहौल के साथ मनाया गया जिसमें आदिवासी समाज अंतर्गत गोंड समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। गोंड समाज के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विचारों, रीति रिवाज, संस्कृति, वन संरक्षण एवं अपने अधिकारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की, तत्पश्चात मुखिया माननीय विभा देवी के द्वारा पौधारोपण किया गया तथा नशामुक्ति एवं स्वक्षता के विषय पे शपथ लिया गया। तत्पश्चात उप मुखिया अभय रंजन जी के द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के बारे ने सभी को जानकारी दी। तत्पश्चात पीरामल फाउंडेशन प्रतिनिधि नसीरूल होदा, मोहम्मद वकील, नयनमोनी हाजरा (गांधी फैलो) एवं डीपीआरसी सुश्री अंशु जी के द्वारा पीडीआई, एलएसडीजी थीम्स पे सभी ग्राम सभा में उपस्थित जन समुदाय का उन्मुखीकरण किया। अंत में माननीय मुखिया जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ विशेष ग्राम सभा का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.