April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देसरी में कांग्रेस ने किया पंडित नेहरू को याद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, समाजवाद को किया मजबूत, देसरी,

देसरी में कांग्रेस ने किया पंडित नेहरू को याद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, समाजवाद को किया मजबूत,

देसरी,

देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वी. जयंती पर गुरुवार को देसरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित किया।

नेहरू जी को याद करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि रंजीत पंडित एवं युवा कांग्रेस नेता विजय कुमार यादव ने कहा कि नेहरू जी प्रधानमंत्री रहते हुए देश के विकास की आधारशिला को रखा। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, समाजवाद के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत किया।

मो. रुस्तम व संजीव कुमार राय ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कल कारखानों की स्थापना कर देश के विकास को गति प्रदान किया।आज उनके द्वारा निर्धारित किये गए कार्यक्रम के दम पर ही देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा है। सोहन कुमार (सिपाही) एवं मनीष कुमार ने कहा कि उन्होंने आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे संस्थान की नीव रख कर देश को आगे बढ़ाया।

इस मौके पर प्रदीप कुमार, नवनीत कुमार, नितेश कुमार, अभिनंदन कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।
संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी प्रखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.