April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्राचार्य को किया गया सम्मानित

प्राचार्य को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर (बिहार) जिले के विभूतिपुर प्रखंड स्थित डीबीकेएन कालेज, नरहन भारत का छात्र फेडरेशन (SFI) डीबीकेएन कॉलेज इकाई कमेटी के द्वारा कालेज के नये प्राचार्य डॉ राकेश रंजन सिंह को छात्र फेडरेशन एसएफआई, कॉलेज इकाई कमेटी के द्वारा 12 नवंबर 2024 को जिला अध्यक्ष नीलकमल यादव तथा SFI अंचल सचिव प्रिंस कुमार और कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने फूल माला तथा शाल देकर सम्मानित किया।कमेटी के पदाधिकारियों ने कालेज में छात्र छात्राओं को हो रही परेशानी से प्राचार्य को अवगत कराया तथा समाधान की मांग की । कार्यक्रम में उपस्थित प्रोफेसर दिनेश कुमार राम, डॉक्टर सुमित कुमार , डॉक्टर अनिल कुमार कर्ण, डॉ एस रंजन और डीबीकेन कॉलेज के पर्यवेक्षक के तौर पर आए हुए वंदना कर्ण को भी सम्मानित किया गया।
इस सम्मानित कार्यक्रम में मासूम कुमार कॉलेज इकाई सदस्य ,गोलू कुमार कॉलेज इकाई सदस्य, सोनू कुमार कॉलेज सदस्य, मनीष कुमार कॉलेज इकाई सदस्य, पिंटू ,गोलू ,सोनू इत्यादि छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.