प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मानक के अनुरुप बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग हुई ते
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मानक के अनुरुप बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग हुई ते
जेपी नड्डा के द्वारा उदघाटन कराने के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मानक के अनुरुप बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग हुई तेज, मुख्यमंत्री को दिया पत्र, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी,
हाजीपुर/देसरी, 18.11.2024
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी के उद्घाटन होने के बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधा मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कांग्रेस नेता रंजीत पंडित, विजय कुमार यादव एवं अभिषेक कुमार ने करते हुए नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में सीएचसी का पूर्णरूपेण संचालन हेतु इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के अनुरूप स्वास्थ्य सेवा बहाल करने का कार्यकारी आदेश जारी करने का मांग मुख्यमंत्री से किया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इस मामले को स्वास्थ्य विभाग के सचिव को भेज दिया है।
मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में कहा गया है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 6 सितंबर 2024 को देसरी के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन तो कर दिया गया लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मानक के अनुरूप डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बुनियादी साधनों को पूरा नहीं किया जा सका है।
मुख्यमंत्री के द्वारा वर्ष 2018 में सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर डॉक्टर की तैनाती करने की घोषणा को याद कराते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने की मांग किया गया है। पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किशनगंज में हेलीकॉप्टर से निरीक्षण की जाती है, लेकिन राजधानी से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी के बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण अभी तक नही किया जाना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
मांगें पूरी नहीं होने पर क्रमबद्व आंदोलन की चेतावनी दिया है।
संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी प्रखंड वैशाली
