हाजीपुर में प्रशांत किशोर का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत ।
हाजीपुर में प्रशांत किशोर का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) 5 दिसंबर को संपन्न होने वाली तिरहुत स्नातक उप चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार डॉ विनायक गौतम के समर्थन में कार्यकर्ता संवाद भाग लेने मुजफ्फरपुर जा रहे प्रशांत किशोर का हाजीपुर में हजारों कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया । जैसे ही प्रशांत किशोर का काफिला हाजीपुर पहुंचा ,वहां उपस्थित जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया ।जय विहार ,जय जन सुराज के नारे लगाए गए ।सभी कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता का फूल मालाओं से स्वागत किया ।अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रशांत किशोर भी प्रसन्नचित नजर आए। बताते चले कि तिरहुत स्नातक क्षेत्र से पूर्व एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली पड़े स्थान पर हो रहे उप चुनाव में सभी दलों ने अपना-अपना उम्मीदवार उतारा है ।उसी में जन सुराज ने भी डॉक्टर विनायक गौतम को अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉक्टर विनायक गौतम के समर्थन में मुजफ्फरपुर में कार्यकर्ता संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से पूरे तन मन से लगाकर इस उप चुनाव को जीतने की आह्वान किया ।कार्यकर्ता भी अपने नेता के साथ गदगद नजर आए। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, धनंजय कुमार सिंह, संरक्षक चंद्र देव सिंह, राम नारायण सिंह, महासचिव राजदेव ठाकुर ,महिला अध्यक्ष अलका सिंह ,कृष्ण भगवान सोनी , डॉ सुमन सिन्हा,विनोद सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
