February 28, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार सृजन करना मेरा लक्ष्य :डॉ विनायक गौतम ।

शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार सृजन करना मेरा लक्ष्य :डॉ विनायक गौतम ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली )तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है । इसी करी में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर विनायक गौतम वैशाली जिले के चेहरा कला ,पातेपुर तथा भगवानपुर में मतदाता संवाद कार्यक्रम में अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं से अपील की। पातेपुर के महाजिदिया में मतदाताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर गौतम ने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार की जो दुर्गति है, उसे दूर करना हमारा लक्ष्य है।मैं राजनीति सेवा भावना से आया हूं न कि धन कमाने के लिए। यदि धन कमाना होता तो हम एसकेएमसीएच के रेडियोलॉजिस्ट विभाग अध्यक्ष थे। कई उच्च पदों पर कार्य करते हुए भी समाज के हित में कार्य किया है, आगे भी तमाम स्नातक बंधुओं का सहयोग रहा तो आपकी उम्मीदों पर खडा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कैलाश ठाकुर तथा संचालन पातेपुर के प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन कुमार ने की। इस मौके पर अपने विचार रखने वालों में ठाकुर इंद्र भूषण सिंह, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, जिला महासचिव राज देव ठाकुर, अभियान समिति जिला उपाध्यक्ष अवधेश पासवान, रमेश कुमार ठाकुर ,राजेश झा, विनय झा ,सकलदीप राम ,राकेश पटेल ,जिला पार्षद रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी ,मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मी ठाकुर ,डॉक्टर अनिरुद्ध कुमार सिंह ,सुबोध कुमार शर्मा, इंद्रजीत प्रधान, अशोक कुमार रजक, प्रदेश अभियान समिति कार्यकारिणी सदस्य सुधीर मालाकार सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.