February 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर ने मनाया जीत का जश्न :

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर ने मनाया जीत का जश्न : मंजूर आलम राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा सेक्युलर मधुबनी बिहार

मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर की लोकप्रिय उम्मीदवार श्रीमती दीपा मांझी ने जीत हासिल दर्ज की जिस खुशी में हम सेक्युलर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमालुद्दीन, सचिव : मंजूर आलम मोहम्मद शाकिर अली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ शिवली नोमानी एवं प्रवक्ता एम एस नूरी और विभिन्न क्षेत्रों मुजफ्फरपुर , दरभंगा ,मधुबनी और सीतामढ़ी आदि से आए हुए कार्यकर्तागण मोहम्मद नसीम, मोहम्मद अजमत उल्लाह, मोहम्मद कलाम ,मशकूर, शहादत ,रिजवाना रहमत अली ,आदिल ,मोहम्मद शमी, शौकत ,खलील ,मोहसिन आदि ने भी मुबारकबाद पेश करते हुए इमामगंज जिंदाबाद कराही छाप जिंदाबाद जीतन राम मांझी जिंदाबाद ,संतोष कुमार सुमन जिंदाबाद ,दीपा मांझी जिंदाबाद , जिंदाबाद – जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही राष्ट्रीय सचिव मंजूर आलम ने कहा कि आगामी 2025 के चुनाव में भी जीत का सिलसिला जारी रहेगा । हम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीयअध्यक्ष मोहम्मद कमालुद्दीन एवं उपाध्यक्ष डा० शिवली नोमानी ने इमामगंज की सभी जनता का आभार और तहे दिल से शुक्रिया अदा किया । अल्पसंख्यक राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाकिर अली ने जीत की खुशी का इजहार करते हुए हम संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी को मुबारकबाद पेश किया और जीतन राम मांझी जिंदाबाद, संतोष कुमार सुमन जिंदाबाद के नारे लगाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.