सामाजिक न्याय को आगे लाकर ही होगा तिरहुतक्षेत्र का
सामाजिक न्याय को आगे लाकर ही होगा तिरहुतक्षेत्र का विकास, राकेश रौशन
महुआ। रेणु सिंह
सामाजिक परिवर्तन के लिए युवाओं को आगे आना होगा तभी तिरहुत क्षेत्र का विकास होगा। उक्त वाते महुआ मंगरु चौक के निकट आयोजित मतदाता आशिर्वाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तिरहुत स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी राकेश रौशन ने कही।
प्रो राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश रोशन ने कहा कि युवाओं का अब तक शोषण किया गया है ,युवाओं में नव चेतन जगा कर ही हम सामाजिक परिवर्तन कर सकते हैं तथा इसके लिए सभी युवाओं को एक होना होगा तभी स्नातक क्षेत्र का विकास होगा । उन्होंने जाति धर्म भेदभाव से ऊपर उठकर युवाओं को एक होने का भी आह्वान किया । कार्यक्रम को विज्ञान स्वरूप सिंह , जिला पार्षद मनिंदर सिंह,गौड़ी शंकर सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद अरूण सिंह, प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह , प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह पूर्व सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र यादव, नरेश राम , चंद्र मोहन सिंह, रमैया सिंह, अरुण कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कौशल सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया।
