February 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत, विधायक

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत, विधायक
शिक्षित और संगठित होकर ही मुकाम तक पहुंच सकता है व्यक्ति, बालेंद्र दास
महुआ के गोरीगामा कढनिया में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण
महुआ। रेणु सिंह
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने संविधान का निर्माण कर राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा। यह बातें रविवार को महुआ के गोरीगामा कढनिया में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण और कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कही।
विधायक डॉ रोशन ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का विचार हमेशा पूजनीय रहेगा इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित बालेंद्र दास ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को शिक्षित और संगठित होने का संदेश दिया था। साथ ही उन्होंने समता मूलक समाज की कल्पना की थी। जिसे सहेजने की जरूरत है। श्री दास ने कहा कि यहां बाबा साहब की लगाई गई प्रतिमा लोगों को नई दिशा देने का काम करेगी। पहाड़पुर पंचायत के मुखिया संजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम समारोह को पूर्व डीएसपी अमृत राम के अलावा जगदेव राम, रमन आजाद, सोनेलाल राम, रामजी राम, कृष्ण मोहन पासवान, बीपत राम, मिट्ठू राम, अशोक कुमार आजाद, जदयू की सुनीता कुमारी आदि ने भी संबोधित करते हुए लोगों को शिक्षित और संगठित होकर चलने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.