February 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नौ दिवसीय अष्टयाम यज्ञ में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नौ दिवसीय अष्टयाम यज्ञ में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
महुआ। रेणु सिंह
नौ दिवसीय चल रहे अष्टयाम यज्ञ को लेकर महुआ का बिरना गांव भक्ति में डूबा है। संगीतमय राम धुन होने से यहां लोगों में भक्ति परवान पर है। यज्ञ में पूजन और मंडप के परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
रविवार को चौथे दिन यज्ञ में हरे कृष्णा हरे राम गौरीशंकर सीताराम का जाप गूंजता रहा। यज्ञ में अनिल कुमार चौधरी, सुनील चौधरी, अमोद कुमार, लक्ष्मी देवी, रानी देवी, राजकुमारी, उषा देवी, अनीता देवी, किरण देवी, सोनम देवी, पूजा कुमारी, राहुल का भरपूर सहयोग हो रहा है। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ से गांव भक्ति में सराबोर हो चला है। बताया गया कि 9 दिवसीय चलने वाले अखंड अष्टयाम यज्ञ का समापन पर 6 दिसंबर को भगवान की झांकी निकाली जाएगी। वही भव्य विवाह कीर्तन होगा। यह विवाह कीर्तन दरभंगा के जगन्नाथ व्यास द्वारा कराया जाएगा। पूजन करा रहे पुरोहितों ने बताया कि यज्ञ में संगीतमय जाप के साथ अखंड रामायण पाठ चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.