February 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भारत के निर्माता थे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर: डॉ मुकेश रौशन ।

भारत के निर्माता थे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर: डॉ मुकेश रौशन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) विश्व रत्न बोधिसत्त बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा महुआ प्रखंड के कढ़निया गोरीगमा में प्रेरणा स्थल पर अनावरण की गई ।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण महुआ के लोकप्रिय विधायक डॉ मुकेश रोशन ने की। इस मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर रौशन ने कहा कि बाबा साहब दलितों, पिछड़ों, वंचितों की आवाज बनकर आए थे और उन्होंने देश को एक महा ग्रंथ संविधान के रूप में दिया जिसके द्वारा पूरा भारतवर्ष समता रूपी समाज में एक साथ रह रहा है। ऐसे महान विभूति की मूर्ति का अनावरण करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के के संयोजक दर्वेश्वर राम रमन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का योगदान समाज को आगे बढ़ाने में हमेशा प्रेरणा का काम करेगा।समारोह में उपस्थित वक्ताओं बाबा साहब की जीवनी से सीख लेकर अपने बच्चों को शिक्षित कर बढ़ाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। समारोह को संबोधित करने वालों में पंचायत के मुखिया संजीत कुमार राय, बलिंदर दास, गजेंद्र राम, जगदेव राम,पूर्व पुलिस उपाध्यक्ष सकलदेव पासवान, रणविजय यादव, बड़े लाल यादव सहित अन्य व्यक्ति शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.