February 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ पहुंचे रालोमो सुप्रीमो का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

महुआ पहुंचे रालोमो सुप्रीमो का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
महुआ। रेणु सिंह
रालोमो सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा रविवार की दोपहर मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में महुआ पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर भव्य स्वागत किया।
श्री कुशवाहा हाजीपुर से जैसे ही मंगरू चौक कढनिया स्थित आरके डेयरी के पास पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं की टोली ने उन्हें रोक कर मालाओं से लाद दिया। यहां पर पार्टी के रणधीर कुमार, ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, अकिलदेव सिंह, उमेश सिंह, सरोज सिंह लाला, डॉ मनोज, हरि नारायण सिंह, डॉ प्रमोद कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा को रोककर स्वागत किया। श्री कुशवाहा जैसे ही डेयरी के पास पहुंचे। कार्यकर्ता जोर-जोर से जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। यहां पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देख श्री कुशवाहा जल्दी में होने के बावजूद गाड़ी से उतर गए। इस दौरान कुछ देर रुक कर कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.