बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर रोक लगाने की मांग भारत सरकार से करते हुए रोष पूर्ण प्रदर्शन।
बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर रोक लगाने की मांग भारत सरकार से करते हुए रोष पूर्ण प्रदर्शन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली)बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हत्या लूट बलात्कार अपहरण एवं मठ मंदिर जलाने एवं कब्जा करने के विरोध में आज जोहरी बाजार हाजीपुर में बांग्लादेश के विरोध में प्रदर्शन किया गया । बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस खान का पुतला जलाया गया l
भाजपा नेता डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व में आज सैकड़ो नौजवानों ने आक्रोषपुर प्रदर्शन किया और बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत सरकार से कड़ा कदम उठाने कीअपील की
प्रदर्शन के पश्चात बांग्लादेश के अंतिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस खान का पुतला जलाया गया एवं भारत सरकार से मानवाधिकार हनन के लिए बांग्लादेश पर डायरेक्ट एक्शन की मांग किया गया l
प्रदर्शन के बाद एक महती सभा हुई । जिसकी अध्यक्षता डॉ अजीत कुमार भाजपा नेता ने की जबकि संचालन गोविंद पासवान ने किया l
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है । हिंदुओं की बहू -बेटियों हिंसा बलात्कार और हत्या शिकार हो रहा है। युवाओं की हत्या और मठ मंदिर को जलाया जा रहा है। हिंदुओं के घर प्रतिष्ठान और फार्म हाउस को निशाना बनाकर आग के हवाले किया जा रहा है ।लेकिन अभी तक उसकी रक्षा या ऐसे लोगों पर किसी तरक्की कार्रवाई बांग्लादेश की सरकार नहीं कर रही है l हिंदू बेबस और लाचार है। हिंदू डरा है और भयभीत है l डॉ अजीत कुमार ने बताया कि हिंदू संत और इस्कॉन प्रमुख पुजारी संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को बेवजह गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। उन्हें तरह-तरह की यातना दी जा रही है । लगभग तीन करोड़ हिंदुओं का जीवन अधार में है ,खतरे में है। डॉ कुमार ने बताया कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद 150 ज्यादा हिंदुओं के मंदिर -मठ ,घर ,दुकान ,प्रतिष्ठान एवं फार्म हाउस पर हमला किया गया। हत्या लूट और बलात्कार आगजनी और अपहरण की 200 से ज्यादा हिंदुओं के साथ घटना हुई। आगजनी लूट और घरों पर कब्जा की अनगिनत घटना घटि । बांग्लादेश में खुले आम मानवाधिकार का हनन हो रहा है । हिंदू सिख व अन्य अल्पसंख्यक समुदाय का जीना दुर्लभ हो गया है l
प्रदर्शन में डॉ अजीत कुमार, अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलू, अजय पासवान ,अमित पंडित, अभिषेक कुमार, निहाल यादव, सरवन कुमार, नीतीश कुमार, अंकित शुक्ला, निशांत चौधरी, रौशन कुमार, अमित कुमार सिंह कुशवाहा, शिवम कुमार , ऋतिक कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।
