नुक्कड़ नाटक के जरिए एड्स से बचाव को लेकर किया जागरूक
नुक्कड़ नाटक के जरिए एड्स से बचाव को लेकर किया जागरूक
नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को एड्स से बचाव और सुरक्षा को लेकर दी जानकारी
महुआ। रेणु सिंह
एड्स जैसे घातक बीमारी से बचाव और उससे जागरूकता को लेकर सोमवार को यहां छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक कर लोगों को बीमारी से बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया।
यह रैली महुआ हाजीपुर मार्ग के फुलवरिया स्थित चंचल सुमन नर्सिंग कॉलेज से निकलकर वैशाली विद्यालय मंगरू चौक पहुंची। जहां पर यह रैली सभा में तब्दील हो गई और छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को एड्स जैसे जानलेवा बीमारी के लक्षण, कारण और उससे बचाव को लेकर जागरूक किया। यह रैली नर्सिंग कॉलेज के सुरभि सुमन और प्रेम शंकर कुमार उर्फ राजा कुमार के नेतृत्व में निकाल गया। इस मौके पर डॉ उदय शंकर कुमार, वैशाली विद्यालय के प्रभारी डॉ रामबालक यादव, शिक्षक संजय कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राधेश्याम, प्रिंस, अशोक कुमार आदि ने अपने विचार रखें। यहां वैशाली विद्यालय में छात्राओं द्वारा की गई नुक्कर नाटक को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
