फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मॉक ड्रिल कर लोगों को इससे बचो को लेकर जागरूक किया
आग से बचें
महुआ। रेणु सिंह
आग जैसी आपदा से बचाव को लेकर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मॉक ड्रिल कर लोगों को इससे बचो को लेकर जागरूक किया। इस दौरान कर्मियों द्वारा एक से एक अजूबे कारणामे पेश कर लोगों को आग की भयावता और इससे बचाव के तरीके बताए गए।
मंगलवार को यहां पुराना बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पर अग्निशमन पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने मॉक ड्रिल किया। उन्होंने गैस रिसाव से लगने वाली आग के बारे में जानकारी दी। साथ ही उसपर कैसे काबू पाया जाए। इसको बारीकी से बताया। सिलेंडर में आग लगने पर कैसे बुझाएं। इसकी जानकारी दी गई। कर्मियों द्वारा यह भी बताया गया कि घास फूस में लापरवाही के कारण कैसे आग लगती है। शरारती तत्व सलाई की जलती तीली, बीड़ी, सिगरेट आदि पीकर घास फूस पर फेंक देते हैं। जिसके कारण आग लगती है। वही घर में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान महिलाएं आग सहित राख को फेंक देती है। यह भी आग लगने का एक कारण होता है। उन्होंने संस्थाओं, दुकानों में फायर सिस्टम लगाने को कहा। इस मौके पर डॉ मो शमीम अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
