December 6, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाया गया

1 min read

भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाया गया

ताजपुर / समस्तीपुर : – – आज दिनांक 6 दिसंबर क़ो मोरवा विधानसभा अंतर्गत लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता मे भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार, महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी का पुण्यतिथि मनाया गया।समारोह की शुरुआत सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया। समारोह क़ो सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और लेखक थे। उन्हीं के द्वारा भारतीय संविधान लिखा गया था। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन क़ो प्रेरित किया और अछूतों से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाकर श्रमिकों, किसानों और महिलाओ का समर्थन भी किया था। मौक़े पर विभा देवी पूर्व जिला पार्षद, डॉ दिलीप कुमार चौधरी जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, रामानंद सिंह, मो बशीर, नागो राम, मनोज कुमार राम, जगन्नाथ ठाकुर, भरत पासवान, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, मुकेश कुमार चौधरी, संतोष निराला, दीपक कुमार, शिवनन्दन राय, सनोज सहनी, मो परवेज आलम, सकल सहनी, अमित कुमार, रामनाथ महतो, प्रविन्द कुमार चौधरी, फुलेन्द्र चौधरी, अनिल सिंह कुशवाहा, उपेंद्र राय, रामवरण राम, सुरेश राम, संजय कुमार राम, रणधीर कुमार, सुजीत कुमार पटेल, अकलू राम, अशर्फी पासवान सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.