डॉ0 भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
डॉ0 भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
ताजपुर / समस्तीपुर : – – आज दिनांक 06.12.2024 को डॉ. एल.के.वी.डी. कॉलेज ताजपुर में राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा “डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर संगोष्ठी” का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के कुशल प्रशासक डॉ. प्रभात रंजन कर्ण ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जिन्हें संविधान निर्माता के रूप में भी जाना जाता है, एक महान राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक, प्रकांड विद्वान एवं स्वतंत्रता के पक्षधर थे। उन्होंने समाज से जातिगत भेदभाव को समाप्त करने एवं समानता पर आधारित समाज की स्थापना के लिए अथक प्रयास किया। उनके विचार अनुकरणीय हैं। इस कार्यक्रम की संयोजक राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ हुस्न आरा रहीं। कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं सह-आयोजन सचिव राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ अनिल शर्मा एवं डॉ ज्ञानवती झा रहे।
इस कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षक डॉ. विनीता कुमारी, डॉ जे पी वैश्यंत्री, श्री रजत शुभ्र दास, डॉ उदय कुमार, डॉ मुकुंद कुमार, डॉ अखिलेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ राशदा अमजदी, डॉ सुलेखा कुमारी, डॉ हरिमोहन प्रसाद सिंह, डॉ संजीव कुमार विद्यार्थी,डॉ.कुमारी सुषमा सरोज, डॉ. शहनाज आरा, डॉ. शाजिया परवीन, डॉ दुर्गा पटवा, डॉ रीना दूबे, श्री अजीत कुमार, श्री सौरभ कुमार, श्री तबरेज आलम, श्री लालबाबू साह, श्री रणधीर कुमारआदि के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं शामिल रहे।
