शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच का शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार संघर्ष व संकल्प यात्रा
*लगातार चौथे दिन भी जारी रहा राजनीतिक अकर्मण्यता के खिलाफ शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच का शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार संघर्ष व संकल्प यात्रा*
*यात्रा के दौरान जनता ने जन संवाद के माध्यम से मोहम्मदपुर कोआरी,ठहरा, चंदौली,दिघरा के नौवाचक के अल्प संख्यक टोला में बाबरी मस्जिद के 32वीं बरसी मनाई गई*
पूसा 06 दिसंबर 2024
लगातार चौथे दिन भी प्रखंड के वैनी पंचायत स्थित खुदीराम बोस प्रतिमा स्थल 03 दिसंबर से शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के झंडे बैनर तले *राजनीतिक अकर्मण्यता व मंहगाई खिलाफ निकला *शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार संघर्ष व संकल्प यात्रा* जिला संयोजक राम कुमार के नेतृत्व में जारी यात्रा वैनी, चंदौली कोआरी, क़ुबौलीराम,गंगापुर बथुआ, धोवगामा, दिघरा, हरपुर ,देवपार महमदा, हॉस्पिटल चौक, हाथी चौक, चांदनी चौक तथा पूसा बोस कंपनी चौक के अधिकतर चौक चौराहे , पर नुक्कड़ सभा करते हुए से विभिन्न मार्गो से गुजरते टोला पहुंचकर जनसंवाद किया । यह यात्रा 18 दिसंबर तक चलेगा। यात्रा के दौरान जनसंवाद के माध्यम से प्रखंड के अधिकतर अल्पसंख्यक टोला में बाबरी मस्जिद की बरसी मनाई गई। कमर तोड़ मंहगाई के दोषी दिल्ली पटना के डबल इंजन की सरकार व जनप्रतिनिधियों के जन विरोधी नीति को दर्शाता है ।
संवाद को संबोधित करते हुए शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संरक्षक कॉमरेड सुनील कुमार सुमन ने कहा दिल्ली पटना सरकार के खिलाफ जनता के बुनियादी सवालों को लेकर संघर्ष करना ही एक मात्र रास्ता है। सभा को संबोधित जिला संरक्षक कॉमरेड सुनील कुमार सुमन, जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार,महिला मोर्चा के जिला संयोजक कॉमरेड अनीता देवी, राजो देवी छात्र मोर्चा के जिला संयोजक कॉमरेड कृष्ण कुमार, मजदूर मोर्चा के जिला संयोजक कॉमरेड दीप नारायण राय, मुंशी लाल राय,वीरेंद्र जी , मोरसंड पंचायत संयोजक अशर्फी पासवान, किसान नेता विश्वनाथ ठाकुर, हरपुर पंचायत संयोजक श्याम कुमार राय, मोहम्मद कलाम, मनोज कुमार, सुमित कुमार, पंकज कुमार,आशीष रंजन,सोने लाल पासवान, सुनीता देवी, शिव कुमारी देवी, सेहाना खातून संगीता देवी, लालो देवी, पूजा कुमारी, सीता देवी रूबी देवी समेत कई अन्य किए। जन संवाद सैकड़ों लोग शामिल हुए।
