April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन जागरुकता अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन जागरुकता अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार

वैशाली महिला महावि‌द्यालय में आज दिनांक 07.12.2024 को 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन जागरुकता अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के तहत् स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव मुख्य अतिथि वक्ता श्री सुधीर कुमार शुक्ला, श्री विनोद कुमार ठाकुर (बाल संरक्षण इकाई के एडीसीपी तथा श्री अमूल्य कुमार (चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर) का प्राचार्य प्रोफेसर अलका द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। श्री सुधीर शुक्ला ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की हिंसा को नहीं सहने के लिए एवं अपने लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी करें, आत्मनिर्भर बने तत्पश्चात विवाह के लिए सोचें। उन्होंने किसी भी स्तर पर हो रही प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करने के लिए 112, 181 तथा बर्चा की सहायता के लिए 1098 नंबर की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अनेक कानूनी धाराओं पर भी प्रकाश डाला। श्री विनोद कुमार ठाकुर ने छात्राओं की सहायता के लिए विभिन्न तरह के सरकारी योजनाओं एवं संस्थाओं के बारे में जानकारी दी। श्री अमूल्य कुमार ने छात्राओं को बाल विवाह के बाद होने वाले हिंसाओं और समस्याओं से बारीकी से अवगत कराया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रदूषण की चर्चा करते हुए कहा कि बालिकाएं कम उम में आकर्षण के रुझान में आकर घर छोड़कर कम उम्र में विवाह ना करें। उन्होंने जमीनी स्तर पर ऐसी बालिकाओं की दुर्दशा के कई उदाहरण छात्राओं के समक्ष रखें साथ ही छात्राओं के साथ इस विषय पर परिचर्चा भी की। कार्यक्रम के अंत में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन ‌द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। डॉ. रुणा आनंद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में आयोजक डॉ. आभा द्विवेदी (संस्कृत विभागाध्यक्ष), डॉ रुणा आनंद, डॉ इस्माइल (आइक्यूएसी, इतिहास विभाग) एवं परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. प्रभा श्री (असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग) उपस्थित रहे। महावि‌द्यालय के सभी शिक्षक गण एवं छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.