प्रखंड के कटरमाला गांव निवासी समाजसेवी 78 वर्षीय बैकुंठ बिहारी शरण की आसमयिक निधन शनिवार को देर रात्रि हो गयी. स्वर्गीय शरण अपने पीछे एक पुत्र को छोड़ गए है .
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
प्रखंड के कटरमाला गांव निवासी समाजसेवी 78 वर्षीय बैकुंठ बिहारी शरण की आसमयिक निधन शनिवार को देर रात्रि हो गयी. स्वर्गीय शरण अपने पीछे एक पुत्र को छोड़ गए है . उनका पुत्र अरविंद कुमार शरण क्षेत्र के ही श्री राम परीक्षण चन्द्र ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय वेलवर घाट में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर है. उनके निधन पर राजद नेता चितरंजन गगन , कुमारी प्रो राजमणि ,प्रमुख मुन्ना कुमार, उपप्रमुख रोहित कुमार, पूर्व मुखिया रामानुज शरण, रघुराज विहारी शरण मुखिया जानकी देवी , उप मुखिया दिपक कुमार, शिक्षक प्रशांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार , संजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों ने शोक व्यक्त करते हुय कहा है कि स्वर्गीय शरण काफी मृदुभाषी एवं मिलनसार के साथ एक सामाजिक लोग भी थे. सदैव गरीब गुरुबो की मदद के लिये ततपर रहते थे. आज वे हमलोगों के बीच नही रहे . हम सभी को उनकी कमी सदा खलेगी.
