महुआ के लोगों के लिए नया आयाम लिखेगा आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल
महुआ के लोगों के लिए नया आयाम लिखेगा आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल
महुआ। रिपोर्ट रेणु सिंह
महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ जवाहर चौक के पास बना आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लोगों के लिए नया आयाम लिखेगा। यह हॉस्पिटल महुआ ही नहीं बल्कि जिले का इकलौता आधुनिक अस्पताल में एक होगा। जहां पर मरीज को एक ही भवन में सारी सुविधाएं मिलेगी।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि यहां कस्बाई इलाका है। इसे देखते हुए अस्पताल संचालक द्वारा मरीज को रियायत दर पर सेवा दी जाएगी। महुआ में लंबे समय से महुआ बाजार के पातेपुर रोड में सेवा दे रहे आरती हॉस्पिटल के संचालक डॉ केसी विद्यार्थी इस अस्पताल के फाउंडर हैं। उन्होंने इस अस्पताल को काफी बेहतरीन तरीके से बनाया है अस्पताल में मरीजों की सुविधा ही नहीं बल्कि सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। आधुनिक उपकरणों से सजा ऑपरेशन थिएटर, मरीजों को बैठने की व्यवस्था, जानकारी देने के लिए मुख्य द्वार पर लगे काउंटर, सारे विभाग के डॉक्टर यहां मौजूद रहेंगे। डॉ केसी विद्यार्थी के छोटे भाई मुखिया संजीत कुमार ने बताया कि इस अस्पताल में सारी सुविधा मरीजों को मिलेगी। वहीं आने वाले मरीजों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। यहां मरीजों को रियायत दर पर सेवा दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 12 दिसंबर को इस अस्पताल का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव करेंगे।
